फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में जल संकट: 50 घंटे से पानी के लिए तरस रहे ताजमहल के आसपास रहने वाले लोग

Fri, 02 Jul 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

जलनिगम गुरुवार शाम तक पानी की आपूर्ति शुरू हो जाने का दावा किया था, लेकिन रात तक पानी नहीं आया। अब शुक्रवार को सप्लाई बहाल करने का दावा किया गया है। 
विज्ञापन
आगरा: टैंकरों से पानी भरते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में चिलचिलाती धूप और प्रदेश में सबसे ज्यादा दहकते आगरा में ताजमहल के नजदीक रहने वाले नगला मेवाती और ताजगंज के लोग पानी के लिए 50 घंटे से परेशान हैं। खैराती टोला में पानी की 900 एमएम व्यास की पाइपलाइन फटने के कारण दो दिनों से पानी नहीं मिल पाया। 

विज्ञापन


गुरुवार को जलनिगम की विश्व बैंक इकाई ने टेस्टिंग का काम पूरा कर लिया और शुक्रवार को सप्लाई बहाल करने का दावा किया है। जलनिगम ने गुरुवार शाम को सप्लाई का दावा किया था, लेकिन दावे के उलट नगला मेवाती और ताजगंज के लोग पानी के लिए पूरे दिन परेशान रहे और मोहल्लों, बस्तियों में लगे सबमर्सिबल पंप तक गर्मी में पानी लाने के लिए दौड़ते रहे।

खतैना, किशोरपुरा क्षेत्र में भी पानी का संकट
ताजमहल के पास तो पानी का संकट बना हुआ है, लोहामंडी क्षेत्र के खतैना, किशोरपुरा, आनंद नगर, जगदीशपुरा क्षेत्र की कालोनियों में भी पानी के लिए लोग परेशान रहे। इन जगहों पर पानी की जर्जर लाइनें खोदाई के चलते जगह जगह से टूट गई हैं। इससे गलियों में पानी नहीं पहुंच पा रहा। क्षेत्र के लोग लगातार शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जलकल विभाग यहां न मरम्मत कार्य करा रहा है और न ही पानी के लिए टैंकर भेज रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10 दिन से परेशान
नगला मेवाती के पार्षद मोहन सिंह लोधी ने बताया कि पाइपलाइन फटने से पहले से ही नगला मेवाती में 10 दिनों से पानी नहीं आ रहा। लोग परेशान हैं और अधिकारी पानी की सप्लाई को लेकर संजीदा नहीं हैं। लोगों को दूर सबमर्सिबल पंप पर पानी भरने जाना पड़ रहा है। 

तीन दिन से एक बूंद नहीं आई
ताजगंज मोहम्मद शाहिद ने कहा कि तीन दिन से पानी की एक बूंद भी नहीं आई। ऐसी गर्मी में घर के लोग पानी के लिए मोहल्ले के कोने पर 400 मीटर दूर बाल्टी लेकर जा रहे हैं। पीने का पानी प्रति कैंपर 15 रुपये का खरीदा। तीन दिन पहले 12 रुपये का दे रहा था, पर अब रुपये बढ़ा दिए। 

टेस्टिंग का काम पूरा
जलनिगम विश्व बैंक इकाई के प्रोजेक्टर मैनेजर महेश गौतम ने बताया कि 900 एमएम व्यास की पाइप लाइन की टेस्टिंग का काम पूरा हो गया। शुक्रवार को सप्लाई चालू करा दी जाएगी। फिलहाल प्रेशर कम रहेगा, लेकिन धीमे धीमे प्रेशर बढ़ाते जाएंगे। ओवरहेड टैंक भरना शुरू कर दिया है। लोगों को आज पानी मिलने लगेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें