फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में जल संकट: ठंड में बूंद-बूंद को तरसे हजारों लोग, टैंकर मंगवाकर भरा पानी

Fri, 30 Jan 2026 11:54 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में लोगों को कड़ाके की सर्दी में जल संकट से जूझना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में जल आपूर्ति ठप रहने से लोगों को पानी के लिए दाैड़ लगानी पड़ी। किसी ने टैंकर मंगाया तो किसी ने पड़ोसी की सबमर्सिबल से पानी भरा।
विज्ञापन
जल संकट, Water crisis - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ठंड में हजारों लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस गए। संजय प्लेस जोनल पंपिंग स्टेशन से जुड़े क्षेत्र में पांच दिन तो पुराने शहर के किनारी बाजार, काला महल से जुड़े क्षेत्र में तीन दिन तक जलापूर्ति ठप रही। इससे शुक्रवार सुबह भी लोग पानी के टैंकर और पड़ोसियों के सबमर्सिबल पंप पर निर्भर रहे। बस्ती हो, मोहल्ला या फिर बहुमंजिला इमारतें, टैंकरों के जरिये एक-एक बाल्टी पानी लेकर लोगों ने अपनी जरूरत पूरी की। शुक्रवार रात आपूर्ति शुरू हुई।
विज्ञापन


सिकंदरा वाटरवर्क्स पर बिजली के फाल्ट तो जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से जुड़े क्षेत्रों में पानी की लाइनें फट जाने के कारण शहर में पानी का संकट शुक्रवार को भी बना रहा। संजय प्लेस में सीएम ग्रिड प्रोजेक्ट में की गई सड़क की खुदाई के दौरान पानी की 30 इंच व्यास की मेन राइजिंग लाइन टूट गई थी। पांच दिन से यहां आपूर्ति ठप रही, जिस वजह से संजय प्लेस, घटिया आजम खां, मोती कटरा, वजीरपुरा, एसएन मेडिकल कॉलेज, कोतवाली, नूरी दरवाजा, राजामंडी, एचआईजी फ्लैट्स, गांधी नगर आदि क्षेत्रों में पानी नहीं आया।

 
विज्ञापन

यहां सप्लाई बंद होने से काला महल, पीपल मंडी, रावतपाड़ा, दरेसी, कचहरी घाट, जौहरी बाजार, किनारी बाजार, फव्वारा, सुभाष बाजार और छीपीटोला जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में तीसरे दिन भी आपूर्ति नहीं हो पाई। पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों ने जलकल विभाग से पानी का टैंकर मंगवाया। कोहरे के बीच लोग एक-एक बाल्टी पानी के लिए टैंकरों तक की दौड़ लगाते रहे। कुछ लोगों ने अपने पड़ोसियों से सबमर्सिबल पंप चलवाकर टंकियों में पानी भरवाया।

संजय प्लेस में शुक्रवार शाम को मरम्मत पूरी कर ली गई। यह पाइपलाइन काफी गहराई में क्षतिग्रस्त हुई थी, जिसे दुरुस्त करने में परेशानी आई। दोनों पाइप लाइनें एक दूसरे के ऊपर रखी हुई हैं और केवल चार इंच की जगह इनके बीच है। जलापूर्ति के लिए जलकल विभाग ने वाटरवर्क्स से इस क्षतिग्रस्त लाइन के हिस्से को अलग कर बाईपास व्यवस्था बनाई और मुख्य लाइन में पानी छोड़ दिया। इससे जीवनी मंडी से पोषित इलाकों में पानी की सप्लाई शुरू हुई। रात में वजीरपुरा, संजय प्लेस एचआईजी फ्लैट्स, खटीकपाड़ा, माईथान, घटिया आजम खां, पीर कल्याणी, गांधी नगर और जज कंपाउंड में पानी पहुंचा।

गंदा पानी आने की शिकायत
शुक्रवार रात को जलापूर्ति शुरू हुई तो घरों में एक घंटे तक गंदे बदबूदार पानी की आपूर्ति हुई। इसे लोगों ने टंकियों में नहीं भरा। जलकल विभाग के महाप्रबंधक एके राजपूत ने बताया कि शुक्रवार को कम क्षमता के साथ आपूर्ति की गई लेकिन शनिवार सुबह आपूर्ति पूरी क्षमता और प्रेशर के साथ मिलेगी। इसके बाद स्थिति समान्य हो जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें