फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संकट: पानी के लिए तरसे पांच लाख लोग, शनिवार तक रहेगी परेशानी, पंपिंग स्टेशनों पर खाली हुईं टंकियां

Fri, 11 Jun 2021 12:07 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अपर गंगा कैनाल से डिस्चार्ज बढ़ाया गया है, जो बुलंदशहर के पालड़ा फॉल तक शुक्रवार शाम तक पहुंच जाएगा। इसके बाद आगरा को यह पानी शनिवार दोपहर तक मिल पाएगा।
विज्ञापन
पानी की परेशानी के चलते आगरा में रिक्शा से पानी ले जाता व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरिद्वार से अपर गंगा कैनाल से डिस्चार्ज कम होने के कारण गुरुवार को भी एक चौथाई गंगाजल मिल पाया। इससे पूरे दिन शहर में पानी का संकट बना रहा। शहर के करीब पांच लाख लोग पानी के लिए परेशान रहे। सिकंदरा वाटरवर्क्स पर गंगाजल का प्लांट ठप रहा तो पूरा गंगाजल जीवनी मंडी में शोधन के लिए भेज दिया गया। इससे जीवनीमंडी वाटरवर्क्स पर 135 एमएलडी की जगह केवल 100 एमएलडी पानी की सप्लाई की गई, जबकि सिकंदरा वाटरवर्क्स पर यमुना जल लिफ्ट करके एमबीबीआर प्लांट से 110 एमएलडी पानी सप्लाई हो सका।

विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अपर गंगा कैनाल से डिस्चार्ज बढ़ाया गया है, जो बुलंदशहर के पालड़ा फॉल तक शुक्रवार शाम तक पहुंच जाएगा। इसके बाद आगरा को यह पानी शनिवार दोपहर तक मिल पाएगा। ऐसे में शनिवार शाम तक पानी का संकट बना रहेगा। गुरुवार को शहर के पांच लाख लोगों के लिए पानी का संकट बना रहा। 370 एमएलडी की जगह सुबह 100 एमएलडी और शाम को 150 एमएलडी गंगाजल मिला।

इसे सिकंदरा की जगह जीवनी मंडी पर शोधित किया गया। दरअसल, जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से पुराने शहर, ताजगंज, छावनी क्षेत्र, ग्वालियर रोड को जलापूर्ति होती है। सिकंदरा में यमुना जल के लिए 144 एमएलडी प्लांट चलाया गया लेकिन 110 एमएलडी यमुना जल ही शोधित हो पाया। इससे दोनों ही वाटरवर्क्स से पानी की आपूर्ति तो हुई, लेकिन कम मात्रा में। रोजमर्रा की 360 एमएलडी की जगह 210 एमएलडी पानी ही उपलब्ध हो पाया।

विज्ञापन
Trending Videos

पानी की परेशानी: आगरा में पर्याप्त गंगाजल न मिलने से टैंकर से हुई पानी की सप्लाई - फोटो : अमर उजाला
पंपिंग स्टेशनों पर टंकियां रह गईं खाली
सिकंदरा, आवास विकास कॉलोनी, बोदला, केदारनगर, शाहगंज, लोहामंडी, कैलाशपुरी, खंदारी, लायर्स कॉलोनी, दयालबाग, न्यू आगरा, संजय प्लेस, सूर्य नगर, पीपलमंडी, ताजगंज, छीपीटोला, सदर बाजार, नौबस्ता, ईदगाह, कालामहल, जीवनीमंडी, बेलनगंज आदि क्षेत्रों में लोग सुबह पानी के लिए परेशान रहे।

पानी की मात्रा कम होने के साथ पंपिंग स्टेशनों पर पूरी क्षमता और प्रेशर के साथ मोटरें नहीं चलीं, जिससे पानी टंकियों में नहीं पहुंच सका। पानी का संकट देखते हुए लोगों ने ज्यादा पानी स्टोर करने का प्रयास किया। केदार नगर में पानी की टंकी में केवल एक मीटर पानी ही रहा, जिससे बालाजीपुरम, सुभाष नगर क्षेत्र में पानी नहीं मिल पाया।

धीमे-धीमे बढ़ रहा है पानी
गुरुवार सुबह गंगाजल कम मिला, लेकिन शाम तक मात्रा बढ़ने लगी। पालड़ा फॉल पर पानी धीमे-धीमे बढ़ रहा है, उससे शनिवार को पानी की कमी दूर हो जाएगी - आरके गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर, गंगाजल परियोजना, जलनिगम
 
विज्ञापन

लोगों को पानी के टैंकर भिजवाए
गंगाजल कम मिला तो हमने उसे जीवनीमंडी में ही पूरा भेज दिया। सिकंदरा वाटरवर्क्स पर गंगाजल की जगह हमने एमबीबीआर प्लांट पूरी क्षमता से चलवा कर 144 एमएलडी पानी लिया है। पानी के टैंकर भिजवाए थे, ताकि लोगों की जरूरत पूरी कर सकें। - आरएस यादव, महाप्रबंधक, जलकल विभाग

बूंद-बूंद के लिए तरसे
बुधवार सुबह के बाद से अब तक पानी की सप्लाई नहीं हुई। एक-एक बूंद के लिए परेशान हो रहे हैं। इतनी उमस भरी गर्मी में पानी के न होने से नहा भी नहीं सके। - राजकुमार नागरथ, अर्जुन नगर

दो दिन से परेशान
टंकी में पानी नहीं है। केदार नगर टंकी पर पानी पहुंच नहीं पाया तो हमें नहीं मिला। दो दिन से हालात खराब हैं। कम से कम टैंकर से ही पानी भिजवा देते तो दिक्कत कम होती। - केके भारद्वाज, शंकरगढ़ पुलिया

कैंपर खरीदने पड़े
ऐसी लू और उमस भरी गर्मी के दिनों में पानी नहीं मिल रहा। पानी के कैंपर खरीदे तब काम चल पाया। न बच्चे नहा पाए और न हम, कोरोना संक्रमण में ऐसे हालात विकट हैं। - सियाराम, पंचकुइयां

पानी न मिला तो करेंगे प्रदर्शन
हम लोग एक सप्ताह से पानी के कम प्रेशर के कारण परेशान हैं। अब दो दिन से तो बिल्कुल पानी नहीं मिल रहा। कल तक पानी न मिला तो जलकल विभाग पर प्रदर्शन करेंगे। - रामद्रवेश यादव, कर्मयोगी एन्क्लेव

परेशानी: गंगाजल की सप्लाई हुई कम, दो दिन रहेगा जलसंकट, जब भी आए भरकर रख लें पानी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें