फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागनगरी में गहराया पानी का संकट

विज्ञापन
वार्ड में सप्लाई के लिए जलकल विभाग में नलकूप से भरता टैंकर - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। झालगोपालपुर नहर में बृहस्पतिवार को जलस्तर कम होने के साथ ही शुक्रवार को शहर के अधिकांश मोहल्लों में पानी का संकट खड़ा हो गया। पानी की आपूर्ति के लिए दिन भर टैंकर दौड़ते रहे। हालांकि दोपहर बाद नहर का जलस्तर बढ़ने के साथ ही अफसरों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

जेड़ाझाल परियोजना के तहत शहर को गंगाजल की आपूर्ति दी जाती है। बृहस्पतिवार को झालगोपालपुर नहर का जलस्तर करीब एक फीट रह गया। हालांकि शुक्रवार को झील के पानी से शहर को आपूर्ति दी गई। वहीं नहर में पानी न आने के कारण शुक्रवार सुबह के मोहल्ला लेबर कॉलोनी, गढ़ी छत्रपति, आकाशवाणी रोड, श्रीपाल कॉलोनी, महावीर नगर, ढोलपुरा, किशननगर, रेपुरा के साथ सुहागनगर आदि क्षेत्र में पानी की आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रही।
पानी की आपूर्ति बाधित होने के कारण खाली बर्तन लेकर पानी की तलाश करते नजर आए। ऐसे में जलकल विभाग द्वारा टैंकरों से आपूर्ति दी गई। वहीं दोपहर बाद नहर में पानी आने के साथ ही शाम करीब छह बजे जलस्तर साढ़े तीन फीट होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

नहर का जलस्तर कम होने के कारण बृहस्पतिवार को शुक्रवार को झील से ही आपूर्ति दी गई थी। शाम करीब छह बजे नहर का जलस्तर बढ़कर साढ़े तीन फीट हो गया। ऐसे में अब पानी का संकट खत्म हो गया है।
दिनेश चंद्र शर्मा सहायक अभियंता जल निगम
सुबह की आपूर्ति का समय बदला
सर्दी की दस्तक के साथ ही जलकल विभाग के अफसरों ने सुबह पानी की आपूर्ति के समय में परिवर्तन कर दिया है। महाप्रबंधक रामबाबू राजपूत ने बताया कि जो सुबह छह बजे की जाने वाली आपूर्ति 14 नवंबर से सुबह साढ़े छह बजे की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें