फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छह स्थानों पर लगे वाटर कूलर, पालिकाध्यक्ष ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
वाटर कूलर का लोकार्पण करती पालिका अध्यक्ष शबनम मोहम्मद इस्लाम
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। पालिका क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद ने कस्बे के छह प्रमुख स्थानों पर नए वाटर कूलर स्थापित कराए हैं। रविवार को पालिकाध्यक्ष शबनम मोहम्मद इस्लाम ने इन वाटर कूलरों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर पालिका परिषद कार्यालय, बस स्टैंड, गैस एजेंसी के सामने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, स्टेशन रोड, गुलिस्ता पार्किंग तथा हनुमान गली स्थित पानी की टंकी पर नए वाटर कूलर स्थापित किए गए हैं। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले यात्रियों को भी आसानी से ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इस दौरान सभासद नौनिहाल सिंह, सईद अहमद, हनी गोयल, मनीष बंसल, लोकन सिंह, प्रेम सिंह, नरेश कोली, विनोद सामरिया और विनोद वाल्मीकि मौजूद रहे। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी र प्रताप सिंह, कृष्ण बहादुर शर्मा, जीतेश कुमार, मोनू सिंह, अवधेश कुमार, मनीष पाराशर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें