फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चीत में चामुंडा माता मंदिर से डेढ़ क्विंटल पीतल के घंटे चोरी, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेरागढ़। थाना क्षेत्र के गांव चीत स्थित प्राचीन चामुंडा माता मंदिर में चोरों ने डेढ़ क्विंटल से अधिक पीतल का सामान चोरी कर लिया। चोर मंदिर से दर्जनों पीतल के छोटे घंटे एवं एक 51 किलो वजनी विशाल घंटा, पंचदीपक और पीतल की घंटी उखाड़कर ले गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्राम प्रधान बनियां कुशवाह, केदार सिंह आदि ने बताया कि मंदिर का पूरा पीतल का सामान चोर चोरी कर ले गए। 6 जुलाई की रात चोर पुल वाले हनुमान मंदिर से भी 51 किलो का पीतल का घंटा भी चोरी कर ले गए थे। ग्रामीणों ने वारदात का जल्द खुलासा कर चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें