फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिसंबर तक शुरू होगा वेस्ट टू एनर्जी प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डीएम मनीष बंसल की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला पर्यावरण, पौधरोपण, वेटलैंड और गंगा समिति की बैठक हुई। बैठक में नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि कुबेरपुर लैंडफिल साइट पर 24.70 मेगावाट क्षमता के वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। दिसंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने वायु प्रदूषण की निगरानी के लिए नगर निगम को पिछले वर्ष के एक्यूआई डाटा का वर्तमान माह से मिलान कर रिपोर्ट सौंपने और शहर में बड़े स्तर पर पार्किंग स्थल बनाने का प्रस्ताव देने के निर्देश दिए। कचरा प्रबंधन को बेहतर करने के लिए जिले की सभी सब्जी मंडियों के वेस्ट को गोशालाओं में भेजने के लिए कहा।
नदियों के संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उटंगन नदी के पुनरुद्धार के लिए एडीएम (नमामि गंगे) और उपायुक्त मनरेगा को नोडल अधिकारी नामित करते हुए एक विस्तृत पीपीटी तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

आगामी पौधरोपण अभियान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वर्ष 2026 के लिए आवंटित लक्ष्य के तहत गड्ढा खोदने का काम जल्द पूरा कर रिपोर्ट वन विभाग को सौंपें। साथ ही पुराने पौधरोपण का भौतिक निरीक्षण कर पौधों की सुरक्षा व सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें