फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हेलिकाॅप्टर से छलांग के दौरान पैराशूट में आई खामी...वारंट अफसर की माैत, जवानों को दे रहे थे ट्रेनिंग

Sat, 05 Apr 2025 08:56 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

हवा में छलांग के दाैरान पैराशूट नहीं खुलने से वारंट अफसर की माैत हो गई। वारंट अफसर पैराट्रूपर जंप इंस्ट्रक्टर भी थे। वह जवानों को हेलिकाॅप्टर से कूदने की ट्रेनिंग दे रहे थे, तभी ये घटना हुई।
 
विज्ञापन
वारंट अफसर का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में तैनात वायुसेना के वारंट अफसर पैराट्रूपर जंप इंस्ट्रक्टर राम कुमार तिवारी (41) शनिवार सुबह प्रशिक्षण देते समय गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो घंटे बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वह मूलरूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा हिस्ट्रीशीटर...बदमाश के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती; 21 मुकदमे हैं दर्ज

गांव बेलहा, लालगंज कोतवाली, प्रतापगढ़ के रहने वाले रामकुमार तिवारी शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे प्रशिक्षण ले रहे जवानों को हेलिकॉप्टर से कूदने की ट्रेनिंग दे रहे थे। बताते हैं कि जंप के दौरान बीच में पैराशूट में खामी आ गई, जिससे हाई लैंडिंग में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। आईसीयू में उनका इलाज चला, जहां पूर्वाह्न लगभग 11:40 बजे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।

गांव से लौटे थे कुछ दिन पहले
वारंट अफसर का परिवार आगरा में ही उनके साथ रहता है। परिवार में पत्नी प्रीति तिवारी और बेटे यश (14) और कुश (10) हैं। हादसे की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मौत सुनकर पत्नी बेसुध हो गईं। पिता रमाशंकर तिवारी और मां उर्मिला प्रतापगढ़ स्थित गांव में रहते हैं।

ये भी पढ़ें- Agra: निजीकरण के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन...ट्रांजेक्शन कंसल्टेंट को दूसरे दिन भी प्रवेश से रोका
विज्ञापन


पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही रामकुमार तिवारी गांव गए थे। वहां उन्होंने एक सप्ताह की छुट्टी बिताई थी। उनका पार्थिव शरीर गांव ले जाया जाएगा। जहां अंतिम संस्कार होगा।

सैकड़ों छलांग का था अनुभव
पैराट्रूपर आरके तिवारी ने वर्ष 2002 में एयरफोर्स जॉइन की थी। अपनी करीब 23 वर्ष की सेवा में उन्होंने एयरक्राफ्ट से सैकड़ों छलांग लगाई थीं। वह कुशल प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके थे। इसी कारण वह पैराट्रूपर जंप इंस्ट्रक्टर बनाए गए थे। वह जवानों को ट्रेनिंग देते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें