फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उपराष्ट्रपति बनने की चाहत में 46 साल बाद लेने पहुंचे डिग्री, मनमोहन सिंह लगा रहे विवि के चक्कर

Fri, 04 Aug 2023 04:42 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

 मनमोहन सिंह  ने वर्ष 1977 में बीएससी की थी। अब 46 साल बाद वे  विश्वविद्यालय में डिग्री लेने पहुंचे  हैं, लेकिन रिकॉड नहीं रहा है। 
 
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कमला नगर निवासी 72 वर्षीय मनमोहन सिंह बीएससी करने के 46 वर्ष बाद अपनी डिग्री लेने के लिए डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। उनका कहना है कि वह उपराष्ट्रपति का चुनाव लड़ना चाहते हैं। आवेदन करने के लिए डिग्री की जरूरत पड़ेगी। 20 दिन से परेशान होने के बाद भी डिग्री मिल नहीं पा रही।
विज्ञापन


मनमोहन सिंह का कहना है कि उन्होंने वर्ष 1977 में आगरा कॉलेज से बीएससी की थी। उन्होंने विश्वविद्यालय से डिग्री नहीं प्राप्त की थी। अब उपराष्ट्रपति का चुनाव लड़ने की इच्छा हुई है तो डिग्री लेने के लिए प्रयास कर रहे हैं। मनमोहन सिंह के मुताबिक 20 दिन बाद उन्हें बताया जा रहा है कि रिकाॅर्ड उपलब्ध नहीं है। डिग्री दिलाने के लिए मनमोहन सिंह ने कुलपति प्रो. आशु रानी को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन


कुलपति का कहना है कि मनमोहन सिंह का रिकाॅर्ड तलाश कर डिग्री जारी कराने की जिम्मेदारी उपकुलसचिव को दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें