फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गांव सड़ में पैमाइश करने गई राजस्व टीम से अभद्रता

Fri, 04 Aug 2023 04:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव सड़ में पैमाइश करने गई राजस्व टीम से अभद्रता
विज्ञापन

- नहीं लगाने दी मुड्डी, करहल थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। एसडीएम के आदेश पर बृहस्पतिवार को गांव सड़ में एक जमीन की पैमाइश करने गए राजस्व निरीक्षक व टीम के साथ रसूखदारों ने अभद्रता कर दी। पुलिस बल की मौजूदगी में मुड्डी लगाने से रोक दिया। उक्त घटना के बाद राजस्व निरीक्षक ने रसूखदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

करहल तहसील में चल रहे एक मामले में एसडीएम की ओर से राजस्व निरीक्षक शैलेश कुमार को पक्की मुड्डी के आदेश दिए गए थे। आदेश के बाद बृहस्पतिवार को राजस्व निरीक्षक पुलिस बल के साथ गांव सड़ पैमाइश के लिए पहुंचे थे। तभी वहां गांव नगला बीरे निवासी रसूखदार मोनू, अंकित और सनी उर्फ शेरा आ पहुंचे। टीम के साथ रसूखदारों ने अभद्रता करना शुरू कर दिया। पुलिस की मौजूदगी के बीच रसूखदार विवाद करते रहे। राजस्व टीम को मुड्डी नहीं लगाने दी गई। आखिरकार टीम को बगैर कार्रवाई ही वापस लौटना पड़ा। राजस्व निरीक्षक की ओर से थाने में तहरीर दी गई। इसके आधार पर पुलिस ने मोनू, अंकित और सनी उर्फ शेरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें