फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोगांव पुलिस ने गिरफ्तार किया शातिर लुटेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। थाना पुलिस ने फर्रुखाबाद के रहने वाले एक शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जा से मिलावटी शराब, यूरिया व तमंचा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया।
विज्ञापन

जनपद फर्रुखाबाद के मेहरेपुर रावी निवासी किशन उर्फ घेंटा एक शातिर लुटेरा है, उसके खिलाफ फर्रुखाबाद, भोगांव, आगरा आदि थाना में करीब नौ से अधिक मामले दर्ज हैं। वर्तमान में वह भोगांव क्षेत्र की गिहार कालोनी में रह रहा था। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि किशन एनडी डिग्री कॉलेज के पास मौजूद है। सूचना पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जा से तमंचा और कारतूस मिले। मिलावटी शराब व 500 ग्राम यूरिया भी बरामद हुआ। पूछताछ करने पर आरोपी ने मिलावटी शराब बनाए जाने का अपराध कबूल लिया। सीओ भोगांव चंद्रकेश सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें