मैनपुरी। पॉक्सो एक्ट के तहत दुष्कर्म के मामले में करीब दो वर्ष से वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर वर्ष 2020 में मुकदमा दर्ज हुआ था, उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
कोतवाली क्षेत्र के गांव लहरा-महुअन निवासी राहुल कुमार के विरुद्ध वर्ष 2020 में किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था। एसपी अशोक कुमार राय ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह ने बताया कि राहुल को कुरावली रोड के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।