मैनपुरी के बिछवां थाने की पुलिस ने रविवार को बीलों नहर पुल के पास एक गैंगस्टर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जा से तमंचा और कारतूस बरामद हुए। एसपी ने प्रेसवार्ता कर पकड़े गए इनामी अपराधी की गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
दर्ज हुआ था लूट का मुकदमा
जनपद एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव नगला परम निवासी अभिषेक सिंह के विरुद्ध वर्ष 2022 में बिछवां थाने में लूट का मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद गिरोहबद्ध अपराध अधिनियम के तहत उसके विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। उक्त मामले में वह वांछित चल रहा था, एसपी विनोद कुमार और एएसपी राजेश कुमार ने प्रेसवार्ता कर गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी।
शातिर है आरोपी
एसपी ने बताया कि अभिषेक सिंह एक शातिर अपराधी है। उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपया का इनाम घोषित किया गया था। रविवार को थानाध्यक्ष अमित सिंह ने एक सूचना पर टीम के साथ गैंगस्टर को बीलों नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जा से तमंचा और कारतूस मिले। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, वहां से उसे जेल भेजा गया है।