फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मैनपुरी-बरेली मार्ग बनाए जा रहे पुल की दीवार शुरू होने से पहले ही गिरी, विधायक ने उठाया ये सवाल

Tue, 02 Jan 2024 08:57 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

मैनपुरी-बरेली मार्ग पर एक करोड़ रुपये की लागत से पुल बनाया गया है। ये पुल जल्द ही शुरू होने वाला था, लेकिन उससे पहले ही इस पुल की दीवार गिर गई।
 
विज्ञापन
मैनपुरी-बरेली मार्ग बनाए जा रहे पुल की दीवार शुरू होने से पहले ही गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के राजा का रामपुर में मैनपुरी-बरेली मार्ग पर पहरा पुल के पास एक साल से पुल का निर्माण कराया जा रहा है, जो अब लगभग पूरा हो चुका है। वाहनों का संचालन अभी शुरू नहीं कराया गया है। उससे पहले ही पुल के किनारे बनी हुई दीवार गिर गई। इसे लेकर पुल की गुणवत्ता के ऊपर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


सूचना पर अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। गुणवक्ता को लेकर उच्चाधिकारियों को फोन कर जानकारी दी। विधायक ने बताया कि इस पुल का निर्माण करीब एक साल से चल रहा है। अब पुल बन करके तैयार हो पाया है तो इसकी दीवार गिर गई है। इस पुल के निर्माण में शुरूआत से ही अनियमितता हो रही थी। गनीमत है किसी की जान नहीं गई।

आरोप लगाया कि पुल निर्माण में पीली ईंट का प्रयोग किया गया है। शासन में शिकायत कर इसकी जांच करवाई जाएगी। इसमें घटिया सामग्री का भारी रूप से प्रयोग हुआ है। अभी यह बनकर पूरा तैयार नहीं हो पाया तब तक इसकी दीवारें गिरने लगीं जो की बहुत ही चिंताजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें