फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉक फॉर यूनिटी : आजादी के नायकों के रूप में दिखे छात्र, देशभक्ति के रंग में सराबोर रहा समा

विज्ञापन
अमर उजाला के एक अ​भिनव अ​भियान मां तुझे प्रणाम के तहत मंगलवार को लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन
विज्ञापन
आगरा। आजादी के 79 साल बाद भी महान क्रांतिकारी युवाओं में जोश भरते हैं। मंगलवार को मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत निकाली गई वॉक फॉर यूनिटी में स्कूली छात्र-छात्राएं क्रांतिकारियों के वेश में नजर आए। देश के लिए जान कुर्बान करने वाले इन महान सपूतों की कहानियां जेन जी और एल्फा में जोश भर रही हैं।
विज्ञापन

झांसी की रानी मेरी आदर्श हैं। उन्हीं की तरह बहादुर बनना चाहती हूं।
खुशी, बचपन एंड एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल
-
रानी लक्ष्मीबाई के त्याग और बलिदान से बड़े होकर देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा मिलती है।
नमामि, बीडी कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल
-
सुभाष चंद्र बोस ने आजादी के लिए देशवासियों से खून मांगा। उनकी कहानियों से देशभक्ति की भावना जागृत करतीं हैं।
नक्श, बचपन एंड एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल

देश की रखवाली में सेना का बड़ा योगदान है। बड़े होकर मैं भी सैन्य अधिकारी बनना चाहती हूं।
अशिता सोनी, होली लाइट पब्लिक स्कूल
-
जोड़ झलकियां
अनोखी पोशाक ने बनाया खास
होली लाइट पब्लिक स्कूल की 10वीं की छात्रा अशिता सोनी चक्रनुमा एक आकृति को पहन कर शामिल हुई। इस पर थल, वायु और जल सेना के जहाज, विमान और अन्य हथियारों से लैस टैंकरों के चित्र सेना के पराक्रम का प्रर्दशन कर रहे थे।
-
तीनों सेना का नजर आया प्रतिनिधित्व
माही इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ने वाली छात्रा छवि, तन्वी और विधि तीनों सेनाओं की यूनिफॉर्म में शामिल हुईं। तीनों बड़े होकर सेना में अफसर बनना चाहती है। अपने देश की रक्षा के लिए सरहदों रखवाली में योगदान देना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें