फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी ने साथ चलने से किया मना, तो पति ने ससुराल में किया ऐसा काम, जो हर कोई नहीं कर सकता; देखें VIDEO

Tue, 07 Apr 2026 02:16 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

मायके में रह रही  पत्नी को लेने पहुंचे पति ने उस समय बखेड़ा खड़ा कर दिया, जब घरवाली ने उसकी बात नहीं मानी। पत्नी को साथ ले जाने की जिद पर अड़ा पति ससुराल में ही टावर पर चढ़ गया। ये देख पूरा गांव इकट्ठा हो गया। सास-ससुर और साले भी मौके पर आ गए। 
विज्ञापन
टावर पर चढ़ा पति - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में ससुराल में आए युवक ने बवाल मचा दिया। पत्नी ने जब साथ चलने से मना किया, तो वो मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ये देख गांव के लोगों की भीड़ जुट गई। उसने पत्नी के साथ चलने पर ही नीचे उतरने की शर्त रख दी। मौके पर पहुंची पुलिस की भी उसने बात नहीं सुनी। 
विज्ञापन

ये मामला मलावन थाना क्षेत्र के सकीट का है। बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी काफी समय से मायके में रह रही थी। मंगलवार को वो पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल पहुंचा था। युवक काफी देर तक अपनी पत्नी को साथ चलने के लिए मनाता रहा, लेकिन जब पत्नी ने साफ इंकार कर दिया तो वह गुस्से में आकर पास ही लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ता देख आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
विज्ञापन

परिजनों ने भी युवक को नीचे उतारने की काफी कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा और बार-बार पत्नी को साथ ले जाने की मांग करता रहा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक समझाने के बावजूद वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि पुलिस को भी आखिरकार बैरंग लौटना पड़ा। ताजा जानकारी के अनुसार, युवक अब भी मोबाइल टावर पर बैठा हुआ है, जिससे किसी भी अनहोनी की आशंका बनी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें