फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज पर रोडवेज के इंतजाम नाकाफी रहे, यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
शहर के ईशन नदी पुल पर बस का इंतजार करते लोग - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। रोडवेज के तमाम दावों के बीच भाई दूज पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग घरों से निकले तो रोडवेज बसों का संकट गहरा गया। रोडवेज की बसों में यात्री ठसाठस भरे दिखे। यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। प्राइवेट वाहनों में भी यात्रियों ने लटककर यात्रा की।
विज्ञापन

भाई दूज पर जिले के सभी बस स्टैंड पर सुबह से ही भीड़ खचाखच रहे। यात्रियों की अपेक्षा बसों की संख्या काफी कम होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। फर्रुखाबाद, कन्नौज और इटावा की ओर जाने वाले यात्रियों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा।
भोगांव, बेवर, कुरावली, किशनी रोडवेज बस स्टैंडों पर बसें बस स्टैंड केे अंदर जाने की बजाए बाहर से ही निकल गईं। भाई दूज का डग्गामार वाहनों ने जमकर फायदा उठाया। वाहन चालकों और मालिकों ने मनमाना किराया वसूल किया। साथ ही दोपहिया वाहनों पर भी तीन से चार यात्री बैठे हुए देखे गए।
विज्ञापन

जसराना, अलीगंज और किशनी प्राइवेट बस स्टैंडों पर भी दिनभर भारी भीड़ उमड़ी रही। बसों में सीट पाने को मारामारी रही।
ट्रेनों में भी रही मारामारी
शिकोहाबाद और फर्रुखाबाद पैसेंजर ट्रेनों का भी कुछ यही हाल रहा। यात्रियों की इस कदर भीड़ उमड़ी कि ट्रेन के डिब्बे कम पड़ गए। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें