फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक व स्नातक चुनाव: आगरा में 73 मतदान केंद्रों पर पड़ेंगे वोट, 28 सितंबर तक मांगी गईं आपत्तियां और सुझाव

Sun, 27 Sep 2026 06:45 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को प्रस्तावित मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्हें पेयजल, शौचालय, रैंप, विद्युत और फर्नीचर जैसी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेने को कहा गया। 
विज्ञापन
बैठक लेते डीएम मनीष बंसल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगरा खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इसमें प्रस्तावित मतदेय स्थलों को अंतिम रूप देने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


जिले में कुल 73 मतदान केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इनमें शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 27 और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 46 केंद्र शामिल हैं। वर्तमान में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 15,733 मतदाता दर्ज हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 23,696 मतदाता हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के बिचपुरी और कटरा वजीर खां स्थित केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या मानक से अधिक हैं। इससे एक-एक सहायक मतदेय स्थल प्रस्तावित किए गए हैं।

जूनियर हाईस्कूल नगर निगम वजीरपुरा का भवन जर्जर होने के कारण सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज में नया मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव है। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को प्रस्तावित मतदान केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्हें पेयजल, शौचालय, रैंप, विद्युत और फर्नीचर जैसी मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेने को कहा गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर) यमुनाधर चौहान, एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल सहित विभिन्न दलों के प्रमुख प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


आपत्तियां और अधिसूचना
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और जनप्रतिनिधियों से 28 सितंबर की दोपहर तक आपत्ति या सुझाव मांगे गए हैं। इसके बाद चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी हो जाएगी। इस निर्वाचन क्षेत्र में आगरा सहित कुल 12 जनपद शामिल हैं। चुनाव संबंधी आचार संहिता लागू हो चुकी है।

मतदान और मतगणना की तिथियां
29 सितंबर को अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नाम निर्देशन की अंतिम तिथि 6 अक्तूबर निर्धारित है। मतदान 23 अक्तूबर को पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक संपन्न होगा। मतों की गणना 27 अक्तूबर को होगी। निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें