फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहिष्कार के एलान पर विकास को दौड़े

Sat, 14 Jan 2017 12:40 AM IST
बहिष्कार के एलान पर विकास को दौड़े
विज्ञापन
बहिष्कार के एलान पर विकास को दौड़े - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विकास का वादा कर चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र से गायब हुए जनप्रतिनिधियों से नाराज आवास विकास कालोनी, सेक्टर एक के लोगों ने मतदान बहिष्कार का एलान करते हुए जगह-जगह बैनर लगवाए। इसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। क्षेत्र के विकास के लिए दौड़ शुरू कर दी। इसी का नतीजा रहा कि शुक्रवार को नगर निगम ने सेक्टर एक में दो ट्राली लाल गिट्टी डलवा दी।
विज्ञापन

बोदला चौराहे से सिकंदरा रोड पर दाईं ओर सेक्टर एक में प्रवेश करते ही टूटी सड़कें और बजबजाती नालियां क्षेत्र की उपेक्षा और दुर्दशा बयां कर देती है। क्षेत्रीय लोगों ने विकास कार्य न होने पर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान करते हुए बैनर लगवाए हैं। शुक्रवार को नगर निगम की तेजी ने लोगों को चौंका दिया। राना डेयरी के सामने गिट्टियां डलवा दीं। लोग हैरान रह गए कि आखिर चुनाव आचार संहिता के बीच निर्माण कार्य कैसे शुरू हो जाएगा। सड़क की नापजोख करने नगर निगम के इंजीनियर पहुंचे तो पता चला कि सड़क, नाली और साइट पटरी पर इंटर लॉकिंग टाइल्स लगाने का 14 लाख रुपये का टेंडर तो डेढ़ महीने पहले ही पास हो गया लेकिन काम नहीं कराया जा रहा था। लोगों को केवल हॉट मिक्स रोड के निर्माण की ही जानकारी दी गई, जबकि लोग नालियों और इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने की मांग भी कर रहे थे। 

‘गली का टेंडर डेढ़ महीने पहले स्वीकृत हो गया है। अवस्थापना निधि से सेक्टर एक की सड़क, साइड में इंटरलॉकिंग टाइल्स और नाली का निर्माण स्वीकृत हुआ है। जल्द ही यह काम पूरा हो जाएगा।’
विज्ञापन

राजेश कठेरिया, पार्षद, वार्ड 34

‘10 साल से जनप्रतिनिधि सड़क, नाली के निर्माण का वादा करते रहे हैं लेकिन हर बार क्षेत्र के लोग ठगे गए। सीवर के मैनहोल के ढक्कन टूटे हैं। कभी भी हादसे हो सकते हैं लेकिन नगर निगम अधिकारी सुनते ही नहीं।’
राधेश्याम जैन, निवासी, सेक्टर एक

‘हमारे जनप्रतिनिधियों ने हर बार विकास का वादा कर हमसे वोट लिए हैं लेकिन जीतने के बाद पलट कर भी नहीं देखा। अब मतदान बहिष्कार करने के अलावा विकल्प क्या है कहीं कोई तो लोगों की सुने।’
एसआरएस चौहान, निवासी, सेक्टर एक

‘चुनाव जीतने के बाद हमने किसी नेता को यहां नहीं देखा। गली, सड़क की शिकायतें करते-करते कालोनी के लोग परेशान हो गए लेकिन कोई सुनवाई को तैयार ही नहीं।’
विद्या देवी, निवासी, सेक्टर एक

‘गिट्टियां डालने के बाद इंजीनियर आए थे लेकिन नाली बनाने से इंकार कर रहे हैं। हॉट मिक्स से सड़क बना भी देंगे तो जलभराव से खराब हो जाएगी। नाली के बिना सड़क बनाने का फायदा नहीं। वो भी कब बनेगी, पता नहीं।’
विज्ञापन

राजेश सक्सेना, निवासी, सेक्टर एक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें