फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति में किया मतगणना का लाइव डेमो, ईवीएम में डाले वोट

विज्ञापन
टूंडला मंडी समिति में मतगणना का लाइव डेमो करते एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव व जिला निर्वाचान ? - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। मंडी समिति में टूंडला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना मंगलवार को होगी। रविवार को मंडी समिति में तहसील प्रशासन द्वारा मतगणना की तैयारियां की गईं। मतगणना का लाइव डेमो किया गया। इस दौरान ईवीएम में वोट डाले ओर गिनती की गई।
विज्ञापन

एडीएम आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव के निर्देशन में मंडी समिति में मतगणना की लाइव रिहर्सल हुआ। ईवीएम मशीन को सबके सामने खोला और वोट डाले और फिर बंद करने के बाद पुन: खोलकर वोटों की कंप्यूटर डिवाइस के जरिये से गिनती कर दिखाई गई।
एडीएम ने पूरी मतगणना निष्पक्ष कराने की बात कही। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार वर्मा, तहसीलदार डॉ. गजेंद्रपाल सिंह, नायब तहसीलदार अनीश सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बंदरों को लेकर वन विभाग की टीम गठित
वन विभाग ने बंदरों को पकड़ने के लिए टीम गठित की है। इससे मतगणना के दौरान बंदर किसी प्रकार का उत्पात न मचा सकें।
कार्मिकों की ड्यूटी का होगा आकस्मिक निर्धारण
फिरोजाबाद। टूंडला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के लिए नियुक्त कार्मिकों की ड्यूटियों का आकस्मिक परीक्षण व टेबल निर्धारण होगा। प्रशासन ने इसके लिए नियुक्त 76 कार्मिकों सहित 18 कार्मिकों को रिजर्व ड्यूटी में रखा है। कार्मिकों को ऐन वक्त पर बताया जाएगा कि किस कार्मिकों को किस टेबल की मतगणना करनी है।
सहायक निदेशक मत्स्य श्रीकृष्ण शर्मा के मुताबिक 40 टेबलों पर मतगणना होगी। सभी कार्मिकों को टेबल निर्धारण का कार्य दस नवंबर की सुबह पांच बजे मतगणना स्थल मंडी परिषद टूंडला पर ही होगा। किसी मतगणना कार्मिक को किस टेबिल पर तैनाती दी जाएगी इसका निर्धारण रेंडमाइजेशन यानि आकस्मिक परीक्षण व टेबिल निर्धारण के माध्यम से किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें