फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आपदा में मदद करेंगे स्वयंसेवक, 90 को मिला प्रशिक्षण

विज्ञापन
विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर
विज्ञापन
आगरा। बाढ़, भूकंप, अग्निकांड या फिर अन्य कोई आपदा में स्वयंसेवक मदद के लिए तत्पर रहेंगे। इसके लिए नागरिक सुरक्षा विभाग के पहले चरण में 90 स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के जुबली हॉल में इनको प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि स्वयंसेवक आपदा में परिजन की तरह सहयोग करते हैं। सभी के लिए आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण जरूरी है। नागरिक सुरक्षा विभाग के उप नियंत्रक मुनेश गुप्ता ने बताया कि 360 स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित किया जाना है। पहले चरण में 90 स्वयंसेवकों को सात दिन में आपदा में कार्य करने का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर भूपेंद्र शिवहरे, अशोक शर्मा, संगीता त्रिपाठी, नवीन सारस्वत, चंद्रा सिंह, वीरेंद्र सिंह सिसौदिया, राजीव चंदेल, अंकुश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें