फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संघ के वन विहार कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने किया योगासन

Sun, 22 Jun 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
कासगंज में आरएसएस के कार्यक्रम में योगासन करते स्वयं सेवक।  - फोटो : कासगंज में आरएसएस के कार्यक्रम में योगासन करते स्वयं सेवक।
विज्ञापन
कासगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने वन विहार कार्यक्रम शेमफोर्ड स्कूल में आयोजित किया। नगर प्रचार प्रमुख वैभव उपाध्याय ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 1800 स्वयंसेवक उपस्थित रहे। भगवा ध्वज लगाकर स्वयंसेवकों ने खेलकूद, योगासन आदि किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एटा विभाग के सह विभाग कार्यवाह संजीव पांडेय ने कहा कि विजय दशमी से संघ अपने 100 वर्ष पूर्ण कर रहा है। इस शताब्दी वर्ष में हमें अपने कार्य विस्तार के 6 बिंदु तथा पंच प्रण को पूर्ण करना है। कार्यक्रम के अंत में सभी स्वयंसेवकों ने संघ की प्रार्थना दोहराई। कार्यक्रम में भारत मां की जयघोष भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य शिक्षक गौरव रहे। प्रार्थना अमित ने कराई। इस दौरान विभाग संघचालक उमाशंकर, विभाग प्रचारक कुलदीप, जिला संघचालक दीपराज, जिला प्रचारक आर्येन्दर, नगर संघचालक शरद , नगर कार्यवाह अनिरुद्ध, सह कार्यवाह मोहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें