मथुरा कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित समारोह में सांसद हेमा मालिनी व जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत चयनित ट्रेड की टूलकिट पात्र लाभार्थियों को वितरित कीं। बढ़ई 10, नाई/ब्यूटीपार्लर 20, कुम्हार 10, सुनार 10 तथा दर्जी के 20 लाभार्थियों को टूलकिट वितरण की।
सांसद हेमा ने कहा कि ऐसे ही समाज को और आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने सभी लाभार्थियों से कहा कि इसी प्रकार आप लोग अन्य व्यक्तियों को प्रेरित करें और पात्र व्यक्ति सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थियों के खाते में 1500 रुपये सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं। सांसद एवं डीएम ने संयुक्त रूप से दर्जी की टूलकिट कुमकुम, कविता, प्रगति सिंह, टीना अग्रवाल, स्वीटी शर्मा, सुनार की टूलकिट राजकुमारी शर्मा, प्रिया सैनी, मोहिनी अग्रवाल, कमलेश, प्रिति अग्रवाल, नाई/ब्यूटीपार्लर की टूलकिट निधि, रुबी गौतम, आरती काजल, विनीता जैन, अर्चना दीक्षित, बढ़ई की टूलकिट देवेंद्र, गौरीशंकर, कोमल विश्वकर्मा, बलराम विश्वकर्मा, शिवम शर्मा, कुम्हार की टूलकिट रामगोपाल, रामेश्वर, केशव, ठाकुरदास, इंद्रजीत आदि लाभार्थियों को टूलकिट वितरण की। संचालन उपायुक्त उद्योग रामेंद्र कुमार ने किया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नितिन गौड़, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार सुचारी थे।
हेमा मालिनी ने किया जवाहर बाग का निरीक्षण
सांसद हेमा मालिनी ने सोमवार को जवाहर बाग का निरीक्षण किया। वहां पर साफ-सफाई के साथ ही शहीदों की प्रतिमाओं को भी देखा। मालूम हो कि प्रशासन ने जवाहर बाग को पार्क के रूप में विकसित किया है और यहां पर घूमने-फिरने के लिए टिकट की भी व्यवस्था की गई है।
मैनपुरी में बालिका से दुष्कर्म का मामला: आरोपी भाजयुमो नेता जेल भेजा, नाटकीय ढंग से अस्पताल में हुआ था भर्ती