फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल में कांवड़ ले जाने का प्रयास: पुलिस ने हिंदू महासभा के पदाधिकारियों को रोका, थाने में हंगामा

Tue, 03 Aug 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

सावन के दूसरे सोमवार को अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने ताजमहल में कांवड़ ले जाने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोक दिया। इससे हंगामा हो गया।  
विज्ञापन
पुलिस ने हिंदू महासभा के पदाधिकारी को रोका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से सावन में एक बार फिर ताजमहल में कांवड़ ले जाने का प्रयास किया गया। इसकी सूचना पर पुलिस हरकत में आई और कांवड़ लेकर जा रहे लोगों को रास्ते में रोक दिया। इससे हिंदूवादियों में आक्रोश फैल गया।

विज्ञापन


पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में हिंदूवादियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी शुरू कर दी, लेकिन पुलिस ने कांवड़ को आगे नहीं ले जाने दिया। इसके बाद पास के ही शिव मंदिर में कांवड़ चढ़ाई गई।

बता दें कि पूर्व में भी अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारी ताजमहल को तेजो महालय मानते हुए स्मारक परिसर में शिव आरती, हनुमान चालीसा का पाठ पहले कर चुके हैं। इस बार सावन में कावड़ चढ़ाने का प्रयास किया गया। 

विज्ञापन

सोरों से लेकर आए थे कांवड़
सावन के दूसरे सोमवार को हिंदू महासभा की प्रांतीय अध्यक्ष मीना दिवाकर एवं जिला प्रभारी जितेंद्र कुशवाह कासगंज के सोरों से कांवड़ लेकर आए। ये लोग ताजमहल में कांवड़ लेकर जा रहे थे। 

इसकी सूचना पर पुलिस ने थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के आंबेडकर पुल के पास महासभा के पदाधिकारियों को रोक लिया और थाने ले आए। कांवड़ यात्रा को रोकने की सूचना मिलते ही हिंदू महासभा के पदाधिकारी समेत कई कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। 

हिंदू महासभा के लोग थाने में प्रदर्शन करते हुए कांवड़ को ताजमहल में चढ़ाने की अनुमति की मांग करते रहे, लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। इसके बाद पास में ही स्थित शिव मंदिर पर कांवड़ को चढ़वा दिया गया।
विज्ञापन

'प्रशासन को दी बहस करने की चुनौती'
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने कहा कि पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों को बेल और जय श्री राम, बम बम भोले के जयकारे लगाने वालों को जेल, यह आगरा का प्रशासन भक्तों के साथ सही नहीं कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ताजमहल को ताजमहल ही मानता है तो इस पर खुली बहस करे। प्रदर्शन के दौरान हिंदू महासभा के मनीष पंडित, विशाल कुमार, आशीष कुशवाहा, तपेंद्र सिकरवार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें