फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विसरा जांच से खुलेगा मौत का राज, झोलाछाप की तलाश

Fri, 06 Dec 2024 06:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- एलाऊ थाना क्षेत्र की महिला की हत्या का मामला
विज्ञापन

- पोस्टमार्टम में शरीर पर नहीं पाए गए चोट या संघर्ष के निशान
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। एलाऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की दुष्कर्म में विफल होने पर विषाक्त देकर हत्या करने वाले झोलाछाप की तलाश अभी जारी है। इधर, पोस्टमार्टम में महिला के शरीर पर चोट या संघर्ष का कोई निशान नहीं पाया गया है। पुलिस की ओर से विसरा जांच के लिए आगरा एफएसएल भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने पर पता लगेगा कि आखिर उसे कौन सा विषाक्त आरोपी ने दिया था।
आरोपी झोलाछाप दुर्विजय राजपूत अपने घर से फरार है। पुलिस शुक्रवार को भी उसके घर पर पूछताछ के लिए पहुंची। मगर, उसका कोई सुराग नहीं लगा। इधर, पुलिस ने उसके मोबाइल को सर्विलांस पर लगा दिया है। उसके रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। वहीं, पुलिस इलाके के सीसीटीवी भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह हुई थी वारदात
झोलाछाप दुर्विजय राजपूत ने 30 वर्षीय महिला के घर में बुधवार देर शाम घुसकर संबंध बनाने का दबाव बनाया। महिला ने विरोध किया। अपने मंसूबों में नाकाम होने पर दुर्विजय ने महिला को जहर दे दिया था।

-
आरोपी की तलाश जारी है। विसरा जांच के लिए संरक्षित किया गया है। मृतका के शरीर पर चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं।
- सविता सेंगर, इंस्पेक्टर एलाऊ थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें