फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस रही अलर्ट, पहरे में हुई जुमे की नमाज

Fri, 06 Dec 2024 05:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस रही अलर्ट, पहरे में हुई जुमे की नमाज
विज्ञापन

- डीएम और एसपी ने मिश्रित आबादी वाले इलाकों में की गश्त
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। 6 दिसंबर अयोध्या कांड को लेकर शुक्रवार को जनपद में भी हाई अलर्ट रहा। खुफिया विभाग ने नजर बनाए रखी। जिलाधिकारी अंजनी कुमार और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने पुलिस बल के साथ मस्जिदों के आसपास व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में गश्त की। करहल, किशनी, भोगांव आदि थाना क्षेत्रों में पुलिस की टीमें लगातार अलर्ट रहीं। सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई।
वर्ष 1992 में अयोध्या में हुए कांड को लेकर प्रदेश भर में अलर्ट रहा। जिले में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने अन्य अधिकारियों व बल के साथ आगरा रोड पर पैदल गश्त किया। इस दौरान मस्जिदों के आसपास की स्थिति देखी और समाज के लोगों से संवाद कर शांति बनाए रखने की बात कही गई। मस्जिदों के संचालकों से भी वार्ता कर स्थिति के बारे में जाना। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भी पुलिस के साथ निरीक्षण कर स्थिति देखी। करहल में सीओ संतोष कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने लोगों से कहा कि वह लोग किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कोई ऐसा करता है तो उसके बारे में तुरंत पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा करहल के अलावा थाना भोगांव, किशनी, औंछा, कुर्रा, बरनाहल, दन्नाहार आदि थाना क्षेत्र में भी पुलिस की टीमें सतर्कता बरतती दिखाई दीं। जुमे की नमाज के दौरान भी पुलिस बल मस्जिदों के आसपास निगरानी करता रहा। वहीं अयोध्या कांड को लेकर खुफिया विभाग की टीमें स्थिति पर नजर बनाए रहीं। जिले भर में देर शाम तक पुलिस अलर्ट रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें