फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों को वर्चुअल दिलाई गई शपथ

विज्ञापन
जसराना- जसराना ब्लाक क्षेत्र में नवनिर्वाचित प्रधानों एंव ग्राम पंचायत सदस्यों के दिलाई गई शपथ - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला/शिकोहाबाद। जिले में ग्राम प्रधानों को वर्चुअल शपथ दिलाने का क्रम शुक्रवार को चलता रहा। प्रधान के साथ ग्राम पंचायत सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। पंचायत सचिव एक ग्राम पंचायत से दूसरी पंचायत में शपथ दिलाने के लिए भागदौड़ करते दिखाई दिए। शपथ ग्रहण का क्रम शनिवार को निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जिले की 303 ग्राम पंचायतें ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव नहीं हो पाने के कारण संघटित नहीं हो सकी थी। आयोग ने ग्राम पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों के लिए दोबारा से अधिसूचना जारी की थी। उपचुनाव के दौरान 3257 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने गए थे जबकि 94 पर चुनाव हुआ था। जिले के 7196 सदस्यों में 7180 सदस्यों का निर्वाचन हो गया है। मात्र 16 सदस्यों के पद रिक्त हैं। शुक्रवार को सुबह से जिले में प्रधानों को शपथ दिलाए जाने का क्रम सभी नौ ब्लॉकों में प्रारंभ हो गया। प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों को शपथ दिलाने के साथ रजिस्टर पर हस्ताक्षर किए। कई महिलाएं घूंघट की ओट में शपथ लेती दिखाई दी। इस दौरान गांव में खुशी का आलम दिखाई दिया। सदर ब्लॉक में ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र यादव, हरेंद्र बघेल सहित अन्य पंचायतों के सचिव शपथ दिलाने के लिए दौड़ लगाते दिखाई दिए। इसी तरह की स्थिति शिकोहाबाद, टूंडला, हाथवंत, जसराना, एका, अरांव, नारखी तथा मदनपुर ब्लॉक में देखने को मिला।
बिना मास्क के पहने ली शपथ
फिरोजाबाद। प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों ने कोरोना के कम होते संक्रमण के कारण कोविड-19 के नियमों का पालन तक नहीं किया। हाथवंत ब्लॉक की ग्राम पंचायत शेखनपुर में प्रधान एवं सदस्य बिना मास्क के ही शपथ लेते दिखाई दिए। हालांकि पंचायत सचिव मॉस्क पहने हुए थे। लेकिन प्रधान व सदस्यों को शपथ दिलाने के दौरान कोरोना नियम बताना भूल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें