फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए ने काले मास्क और काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
कासगंज में काली पटटी बांधकर विरोध करते आईएमए के चिकित्सक । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने शुक्रवार को चिकित्सकों और चिकित्सार्मियों के साथ होने वाली हिंसक घटनाओं पर कड़ा आक्रोश जताया। चिकित्सकों ने हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए सरकार से मांग करते हुए प्रदर्शन किया। विरोध स्वरूप चिकित्सकों ने कालेरंग के मास्क लगाए और काले फीते बांधे। चिकित्सकों ने सरकार से मांग की कि योद्धाओं की रक्षा की जाए।
विज्ञापन

आईएमए के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार माहेश्वरी ने बताया कि चिकित्सकों के पेशे से जुड़े डॉक्टरों व कर्मियों पर हमले रोके जाएं। उन्होंने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 724 योद्धाओं ने अपनी शहादत दी है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सप्ताह में असम, बिहार, पश्चित बंगाल, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और कई अन्य जगहों पर डॉक्टरों के साथ हिंसा की घटनाएं हुईं। आईएमए ने अपील की केंद्र और राज्य सरकारें स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराएं।
आईएमए के सचिव डॉ. सिद्धार्थ गोविल ने आए दिन हो रहीं चिकित्सकों व चिकित्साकर्मियों के साथ हिंसक घटनाओं की निंदा की। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में चिकित्सकों ने एक योद्धा के रूप में कार्य किया है। सरकार को इन्हें संरक्षण देना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डा. सुरेंद्र गुप्ता, डा. नरेश गुप्ता, डा. प्रवेश माहेश्वरी, डा. आशीष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे। चिकित्सकों ने अपने क्लीनिकों पर काले मास्क व फीता बांधकर विरोध किया और चिकित्सीय सेवाएं बाधित नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें