फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छात्र को तेज रफ्तार कार ने राैंदा...उछलकर दूर जा गिरा युवक, दृश्य देखकर लोगों की निकल गई चीख; देखें वीडियो

Sat, 23 Aug 2025 05:33 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पढ़ने जा रहे छात्र को कार ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्र कई फीट दूर उछलकर गिरा। दृश्य देख लोगों की चीख निकल गई। वह छात्र के लिए मदद के लिए दाैड़ पड़े।
विज्ञापन
छात्र को कार ने मारी टक्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-जगनेर मार्ग स्थित नगला गज्जा के पास शनिवार को हादसा हो गया। लाइब्रेरी में पढ़ने आए एक छात्र को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से छात्र हवा में उछलकर दूर जा गिरा। गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव रिठौरी निवासी मनीष पुत्र राजपाल सिंह कागारौल में स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़कर सिविल सेवा की तैयारी कर रहा है। शनिवार दोपहर करीब 3 बजे वह पढ़ने के लिए लाइब्रेरी पहुंचा था। सड़क पार करने के दौरान आगरा की ओर से कस्बा की तरफ आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। 

ये भी पढ़ें-UP: स्पा-मसाज सेंटर में जिस्मफरोशी, बंद कमरों में क्या-क्या होता मिला; तस्वीरों संग देखें घिनौनी सच्चाई

 
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्र उछलकर दूर जा गिरा और घायल हो गया। हादसा देख मौके पर मौजूद छात्रों में चीखपुकार मच गई। लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। बताया जा रहा है कि कार सवार लोग कैला देवी के दर्शन को जा रहे थे। टक्कर के बाद कार सवारों ने गाड़ी रोककर घायल छात्र को अपनी कार से आगरा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां छात्र का इलाज जारी है।

ये भी पढ़ें-UP: '130वां संविधान संशोधन विधेयक विपक्ष के खिलाफ औजार...', सांसद रामजीलाल सुमन बोले- केंद्र सरकार तानाशाह

">http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें