फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में बच्चों को झाडू लगाने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। प्राइमरी पाठशाला कोतपुर हरंचदपुर में प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चों से झाड़ू लगवाए जाने का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ है। खंड शिक्षाधिकारी ने जांच की बात कही है।
विज्ञापन

शनिवार को विकास खंड सुल्तानगंज के गांव कोतपुर हरचंदपुर में पढ़ने गए छात्र एवं छात्राओं को विद्यालय के प्रधानाध्यापक शरद शर्मा ने झाड़ू पकड़ा दी। बच्चों से स्कूल परिसर की सफाई कराई। बच्चों द्वारा सफाई किए जाने का यहां मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। खंड शिक्षाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि बच्चों द्वारा झाड़ू लगाए जाने की जानकारी नहीं है। जांच कराएंगे। यदि शिकायत सही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें