मौसम में इन दिनों लगातार परिवर्तन हो रहा है। कभी झमाझम बारिश के कारण दिन व रात का पारा लुढ़क जा रहा है तो कभी तेज धूप हो रही है। मौसम में हो रहे परिवर्तन के चलते वायरल फीवर का प्रकोप फैला हुआ है। इसकी चपेट में बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी हैं।
आलम यह है कि सिर्फ सरकारी अस्पतालों में रोजाना हजार से अधिक मरीज इस बीमारी के शिकार पहुंच रहे हैं। इसके अलावा प्राइवेट डॉक्टरों के क्लीनिक पर भी मरीजों की लंबी कतार लगी हुई है।
बालरोग विभाग और मेडिसिन में सबसे ज्यादा आ रहे हैं मरीज, जिला अस्पताल के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के सीएचसी में इन दिनों बड़ी संख्या में बुखार से पीड़ित पहुंच रहे हैं। सौ सैया संयुक्त जिला अस्पताल में ओपीडी 1000 तक पहुंच रही है।