गांव सिरसा बदन में भी सैकड़ों ग्रामीण बीमार हैं। गांव के ग्रामीणों ने एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल किया है। जिसमें लिखा है कि गांव में 1500 से 1800 लोग बीमार हैं। मोदी जी और योगी जी आप तक यह पत्र पहुंचे तो समाधान निकालें। यह पत्र वायरल होने के बाद शनिवार को सीएमओ गांव पहुंचे। उन्होंने गांव का निरीक्षण कर लोगों से बात की।
सीएमओ ने कहा कि 18 घरों में लार्वा मिला है। इससे पता चलता है कि लोग कूलर व फ्रिज को साफ नहीं करते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य टीमों को निर्देश दिए कि मरीजों की डेंगू सहित मलेरिया की जांच की जाए। जो व्यक्ति डेंगू व मलेरिया से ग्रसित निकलें, उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जाए। शिविरों में 210 मरीजों की जांच की गई।