रात-दिन ठंड में पड़े रहे
साढ़े तीन महीने से टैंट में धरना दे रहे हैं। रात-दिन ठंड में पड़े रहे। आयोग को शिकायत नहीं करते तो शायद काम शुरू नहीं होता। यह जनता के संघर्ष की जीत है। - आशा देवी, सिरौली रोड
लापरवाही से गई जान
नेता व अधिकारियों की लापरवाही के कारण एक महिला की जान चली गई। हमने क्या-क्या जतन नहीं किए। भूखे रहे, प्यासे रहे। कहां-कहां नहीं भटकना पड़ा। - राजकुमारी, अजीजपुर
बनने लगा है नाला
नाला बनाने का काम शुरू हो गया है। अब उन लोगों को धरना खत्म कर देना चाहिए। ऐसे कार्यों में समय लगता है। नाला बनने के बाद क्षेत्रीय लोगों की समस्या दूर हो जाएगी। - प्रभु एन सिंह, जिलाधिकारी
विलासगंज में भी रंग लाई ग्रामीणों की कवायद
किरावली। गांव विलासगंज में भी ग्रामीणों की कवायद रंग लाई। गांव क्षतिग्रस्त पड़े रास्ते और जलभराव की समस्या से लंबे समय से जूझ रहे ग्रामीणों ने सड़क नहीं बनने पर रोष जताया था। कई बार प्रदर्शन किया। पिछले सप्ताह उन्होंने सड़क नहीं तो वोट नहीं का एलान किया था। इसे संज्ञान में लेते हुए शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी नेहा गांव पहुंचीं। उन्होंने गांववालों की समस्याएं सुनने के साथ ही सड़क निर्माण का काम शुरू कराया था।