फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जिस विशाल अजगर को देख ग्रामीणों में थी दहशत, पुलिस ने पकड़कर बोरे में किया बंद और फिर... वीडियो हुआ वायरल

Mon, 15 Jan 2024 07:30 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

किसान के खेत में विशाल अजगर सुबह-सुबह ग्रामीणों को दिखाई दिया। जिसके बाद दहशत में आए ग्रामीण खेतों की ओर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और इस आफत से ग्रामीणों को चिंता मुक्त कराया। 
 
विज्ञापन
विशाल अजगर को देख ग्रामीणों में थी दहशत, पुलिस ने पकड़कर बोरे में कर लिया बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बरसाना के गांव कमई में विशाल अजगर को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। डर के मारे ग्रामीण खेतों की तरफ नहीं जा रहे थे। सूचना पर पुलिसकर्मी पहुंचे तो ग्रामीणों ने पूरी बात बताई। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने खुद ही हिम्मत दिखाते  हुए इस अजगर को बोरे में बंद कर लिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन





बरसाना के गांव कमई में सोमवार की सुबह-सुबह ग्रामीण जब खेत की ओर जा रहे थे, तो उन्हें विशाल अजगर दिखाई दिया। ये अजगर घनश्याम के खाली खेत में विचरण कर रहा था। अजगर को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पीसीआर बैन पर तैनात पुलिसकर्मी गांव में पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिसकर्मी बुधराज और होमगार्ड प्रेमचंद ने मामले की जानकारी ली। इसके बाद वे दोनों ग्रामीणों के साथ खेत की ओर पहुंचे। यहां अजगर घास के अंदर छिपा हुआ था। सिपाही ने एक बोरा मंगाया और इसके बाद डंडे की सहायता से बोरे में अजगर को बंद कर लिया। इसके बाद अजगर को ग्रामीणों के सहयोग से बरसाना के पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें