फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुुलिस के खिलाफ बेमियादी धरने पर बैठे ग्रामीण

Sun, 28 Dec 2025 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पुलिसिया दमन के खिलाफ भड़का जनआक्रोश
विज्ञापन
अछनेरा। गांव रायभा में दक्षिणी बाईपास पुल के पास देर रात ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक जसवंत की मौत के बाद जाम लगाने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने से लोगों में आक्रोश है। पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए लोगों ने बेमियादी धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन




नगला लालदास और रायभा के ग्रामीणों ने हादसे में में युवक की मौत के बाद 20 दिसंबर को आगरा–भरतपुर रोड पर जाम लगा दिया था। पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक भी हुई थी। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया था। इसके बाद पुलिस ने 10 नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ सड़क जाम करने, सरकारी कामकाज में बाधा आदि धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। लोगों ने भाकियू (भानू) के बैनर तले किसान नेताओं की अगुवाई में पुलिस आयुक्त से इसकी शिकायत भी की। इसके बाद शनिवार से नगला लालदास में ग्रामीणों ने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि जब तक दर्ज प्राथमिकी खत्म नहीं की जाएगी। धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें