फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी दिया धरना, रोके वाहन

Sun, 01 Dec 2024 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिक्सलेन मार्ग पर पुलिया निर्माण की मांग को लेकर मैमड़ी के ग्रमीणों का दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। आक्रोशित ग्रामीणों ने सिक्स लेन निर्माण के सामग्री ले जा रहे वाहनों को रोका और उन्हें वापस भेज दिया। पुलिया निर्माण न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।
विज्ञापन

ढोलना क्षेत्र में गांव मैमड़ी के समीप सिक्स लेन मार्ग 530-बी का निर्माण चल रहा है। दूसरे दिन रविवार को ग्रामीण पुलिया निर्माण की मांग को लेकर एकत्रित हुए। धरना दे रहे ग्रामीणों ने सिक्स लेन निर्माण के लिए वहां से गुजर रहे वाहनों को रोका और उन्हें वापस भेज दिया। ग्रामीण पंकज कुमार, तेजेंद्र लोधी, लोकेश कुमार, हरिमोहन, दुससान, रामबाबू, नेत्रपाल ने कहा कि गांव के समीप से सिक्स लेन हाईवे पर पुलिया का निर्माण कराया जाए। इससे ग्रामीणों को खेतों की ओर आने-जाने में परेशानी न हो। अधिकारियों से लिखित में आश्वासन मिलने पर धरना को समाप्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांग पूरी न होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। इस दौरान रोहित कुमार, आकाश, पंकज कुमार, वीनेश कुमार, हरिमोहन, रामबाबू, नेत्रपाल, भगवानदास सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें