कासगंज। पटियाली के झाऊझोर नगला अमीर में रविवार को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। फाइनल मैच सोमवार को खेले जाएंगे।
क्षेत्र पंचायत प्रमुख नीरू चौहान ने प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काटकर किया। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी सौरभ ने बताया कि एथलेटिक्स, कबड्डी, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, भाला फेंक, कुश्ती, बैडमिंटन, जूडो आदि प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। फाइनल के बाद प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को नौ व दस जनवरी को जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।