15 अप्रैल को होगा मतदान
जिले में 15 ब्लॉकों की 690 ग्राम पंचायतों में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत 15 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। इस बार मतदान के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय किया गया है। मतदान के दिन जहां साप्ताहिक बंदी मान्य नहीं है वहां भी बाजार में किसी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होंगी।
पंचायत चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्ण कराने लिए पुलिस अफसर पसीना बहा रहे हैं। एसएसपी मुनिराज जी ने शनिवार रात पिनाहट क्षेत्र के चिह्नित किए गए पांच अति संवेदनशील बूथों का जायजा लिया। एसएसपी रात करीब आठ बजे मनोना, विप्रावली, पडुआपुरा, उटसाना, भदरौली का निरीक्षण करने पहुंचे।
उधर, एसपी पूर्वी के. अशोक वेंकट ने रविवार को शमसाबाद के मतदान केंद्र ग्राम नगला सादी, चितौरा, ठेरई का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
पंचायत चुनाव से संबंधित खबरें-
पंचायत चुनाव: पोस्टर-बैनर भूले...सोशल मीडिया पर प्रचार, व्हाट्सएप पर 'राम-राम' करते हैं 'नेताजी'
यूपी पंचायत चुनाव: फिर 'जिंदा' हो गया मृत किसानों पर कांजी हाउस टैक्स, खंगाली जा रहीं फाइलें