फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे का कारोबार: आगरा के दवा माफिया पंकज गुप्ता सहित आठ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Tue, 13 Apr 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आगरा: दवा तस्कर पंकज गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में नशे की दवाओं का अवैध कारोबार करने के मामले में आरोपी पंकज गुप्ता सहित आठ के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी है। पंकज गुप्ता के खिलाफ थाना कमला नगर में दो मुकदमे दर्ज हुए थे। इन मामलों की विवेचना थाना न्यू आगरा पुलिस कर रही है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि 19, 20 और 21 दिसंबर 2020 को नशे की दवाओं का अवैध कारोबार करने वाले जयपुरिया गैंग पर औषधि विभाग ने पुलिस के साथ शिकंजा कसा था। बल्केश्वर के तेज नगर निवासी सरगना पंकज गुप्ता के साथी सहित सात को गिरफ्तार किया था।

आरोपियों में पंकज के अलावा उसका बेटा अमन, साथी अनिल की पत्नी मन्नत करीरा, नंदू उर्फ नंद किशोर, धीरज, सूर्यकांत गुप्ता, किशन अग्रवाल थे। बाद में पंकज गुप्ता पकड़ा गया था। कमला नगर थाने में दो मुकदमे दर्ज किए गए थे। इनकी विवेचना थाना न्यू आगरा से चल रही है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ये आरोपी हैं फरार
वहीं पंकज के साथी कानपुर का सरदार हरप्रीत, प्रीतम, पंकज गुप्ता की पत्नी रीता और दो बेटियां फरार हैं। हरप्रीत ही पंकज के पास दवाओं का जखीरा भेजता था। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पंकज गुप्ता सहित गिरफ्तार आठ आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट लगाई जा चुकी है। 

आरोपियों में पंकज, अमन, मन्नत, नंदू, धीरज, सूर्यकांत, किशन अग्रवाल थे। इन पर नशे की दवाओं का अवैध कारोबार करने का आरोप है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उनकी गिरफ्तारी होने पर अलग से चार्जशीट पेश की जाएगी।


नशे का कारोबार: दवा माफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी, पांच फरार आरोपियों की होगी कुर्की
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें