फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक साल से जलभराव से परेशान हैं ब्राहिमपुर के ग्रामीण

Wed, 22 May 2024 03:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जनपद में संचारी रोग की रोकथाम के लिए जनपद में अभियान चलाया जा रहा है। वहीं, ब्राहिमपुर गांव में एक साल से जलभराव से ग्रामीण परेशान है। यहां आरोपियों ने बंधा लगाकर नालियों का पानी रोक दिया है। जलभराव होने से इस क्षेत्र में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

संचारी रोग की रोकथाम को लेकर जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। गांव में टीमों द्वारा रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पंचायत कर्मी भी साफ-सफाई का दंभ भर रहे हैं। इसके बाद भी गांवों की स्थिति काफी ठीक नहीं है। इसी क्रम में गांव ब्राहिमपुर में एक साल पूर्व गांव के कुछ लोगों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी डालकर नालियों का पानी रोक दिया। जिससे ग्रामीण लायक सिंह, प्रेम सिंह और पीतांबर के घर के पास नालियों का गंदा पानी भरा हुआ है। जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे और बुजुर्ग आए दिन गिरकर चोटिल होते हैं। जलभराव होने से यहां मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारियां फैलने की आशंका है। शिकायत करने पर आरोपी झगड़ा पर अमादा हो जाते हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में ग्राम प्रधान और मुख्यमंत्री जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत की, लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेज कर समस्या के निदान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें