फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चेकिंग करने गई विद्युत विभाग की टीम से भिड़े ग्रामीण, कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप

Fri, 11 Nov 2022 11:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। दोनों पक्ष ने तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
महिलाओं ने बताया क्या हुआ था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मलपुरा कस्बे में बृहस्पतिवार को चेकिंग और बकायेदारों के कनेक्शन काटने गई विद्युत विभाग की टीम से महिलाएं और ग्रामीण भिड़ गए। हाथापाई करने का आरोप है। वहीं ग्रामीणों ने टीम के सदस्यों पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। 

विज्ञापन

ये है मामला 

 उप खंड अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि इस समय बिजली चोरी रोकने और बकायेदारों से वसूली अभियान चल रहा है। बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। इसी के तहत बृहस्पतिवार को दिन में करीब तीन बजे अवर अभियंता प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम मलपुरा चेकिंग के लिए गई थी। कस्बे में 28 हजार रुपये के बकायेदार  का कनेक्शन काटने के बाद मीटर जमा कर लिया गया। इसके बाद टीम पड़ोसी के घर पहुंची और बकाया होने पर केबल काट दी। जिस पर महिलाओं और ग्रामीणों ने टीम पर हमला बोल दिया। 

ये भी पढ़ें - कोहरे से पहले बढ़ीं मुश्किलें: लखनऊ इंटरसिटी सप्ताह में पांच दिन, ताज एक्सप्रेस ग्वालियर तक ही चलेगी

 महिलाओं ने कर्मचारियों के साथ की मारपीट

उप खंड अधिकारी का आरोप है कि महिलाओं ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की है। इसकी तहरीर थाने में दी गई है। वहीं आरोपी उपभोक्ता के घर की महिलाओं ने बताया कि टीम ने पड़ोसी की केबल के साथ उनके जेनरेटर का केबल भी काट दिया। विरोध करने पर अभद्रता और मारपीट की। उन्होंने भी मलपुरा थाने में तहरीर दी है। थाना मलपुरा प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया है कि दोनों पक्षों से तहरीर आई है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें