फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : विधवा और युवक से अमानवीय सलूक, सिर मुंडवाया, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया

Sat, 29 Aug 2020 12:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
विधवा महिला और युवक के आसपास खड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से शर्मनाक मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में विधवा और युवक के साथ अमानवीय सलूक किया गया। ग्रामीणों ने शुक्रवार की रात दोनों का सिर मुंडवा दिया। चेहरे पर कालिख पोतने के बाद दोनों को जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया। इस मामले में पुलिस ने छह नामजद सहित 16 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


गांव सिकंदरपुर निवासी युवक के प्रेम संबंध गांव निवासी बहेलिया जाति की एक विधवा से हो गए। महिला के पति की मौत हो चुकी है। तभी से वो अपने तीन बच्चों के साथ युवक के साथ ही रह रही है। उधर, युवक की पत्नी भी काफी समय पहले दो बच्चों को छोड़कर मायके जा चुकी है। दोनों के बीच प्रेम संबंध महिला के परिजनों को पसंद नहीं थे। 


शुक्रवार की रात युवक और महिला घर पर ही थे, तभी ससुराल पक्ष के लोग और कुछ ग्रामीण वहां आ गए। आरोप है कि उक्त लोग दोनों को घसीटते हुए घर के बाहर ले गए और गांव के चौक पर बैठा दिया। आरोपियों ने पहले तो महिला और युवक का सिर मुंडवा दिया। इसके बाद मुंह पर कालिख पोत दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने महिला और युवक को पीटा भी

कुछ ग्रामीण जूता-चप्पल की माला लेकर आए और दोनों के गले में डाल दी। इस बीच दोनों की पिटाई भी की गई। महिला को निवस्त्र करने की कोशिश की गई। दोनों को बेइज्जत करने के लिए गांव में घुमाया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद रात को ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को अपनी सुरक्षा में लिया। 

पीड़ित युवक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने राजवीर, शिवरतन, राज बहादुर, सुरजीत, लल्ला, राम बहादुर की पत्नी और 10 अज्ञात महिला पुरुष के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने तीन नामजद थरोपी गिरफ्तार किए हैं। 

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने बताया कि गांव सिकंदरपुर में हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें