उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक युवक को शादीशुदा प्रेमिका से मिलना महंगा पड़ गया। चाचा बनकर प्रेमिका की ससुराल पहुंचे युवक की पहले तो खुशामद की गई, लेकिन भेद खुला तो ग्रामीणों ने जमकर मजामत कर दी।
घटना कुसमरा क्षेत्र के एक गांव की है। गांव के एक युवक की शादी करीब एक सप्ताह पूर्व युवती के साथ हुई थी। युवती का प्रेमी दो दिन पूर्व उससे मिलने के लिए चाचा बनकर घर पहुंच गया।
चाचा बनकर प्रेमिका की ससुराल में आए प्रेमी की खूब खुशामद की गई। बुधवार को वो एक बार फिर प्रेमिका के घर पहुंचा तो परिजनों को शक हुआ। जब परिजनों ने युवक से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बता दी।
राज खुलने के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस युवक को पकड़ कर थाने ले गई। घायल प्रेमी का मेडिकल कराने के बाद इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।