फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में हादसा: मिट्टी की ढाय गिरने से चार ग्रामीण दबे, एक की मौत, पति-पत्नी और पुत्री घायल

Sat, 26 Jun 2021 11:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

खंदौली क्षेत्र के एक गांव में मिट्टी खोदते समय ढाय गिर गई। इसके नीचे दबने से एक ग्रामीण की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर खड़ी ट्रॉली और जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। थाना क्षेत्र के पूरा गोवर्धन में मिट्टी की ढाय गिरने से चार लोग दब गए। इनमें एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि महिला सहित तीन घायल हो गए। इनको शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक गांव पूरा गोवर्धन निवासी छोटेलाल, उनकी पत्नी सुनीता, 10 वर्षीय पुत्री साक्षी और भोजराज अपने घर के लिए मिट्टी खोदने गए थे। ये लोग गांव के बाहर एक टीला पर मिट्टी खोद रहे थे, तभी मिट्टी की ढाय गिर गई। इसके नीचे चारों लोग दब गए। 

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चारों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार मिट्टी के नीचे दबने से भोजराज की मौत हो गई है, जबकि छोटेलाल, उनकी पत्नी सुनीता, पुत्री साक्षी घायल हैं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें