फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांवत के पास बाइकों की भिड़ंत में एक वृद्ध की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अजीतगंज। थाना एलाऊ क्षेत्र में मंगलवार की शाम भांवत पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पुत्र ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव बसंतपुर निवासी बालिस्टर सिंह (55) ने अपनी पुत्री की शादी थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव कुबेरपुर में की है। मंगलवार को वह बाइक से पुत्री के घर आए थे। शाम के समय जब वह वापस लौट रहे थे। तभी गांव भांवत के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई, हादसे में बालिस्टर गंभीर रूप से घायल हो गए, घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस बीच मौका पाकर दूसरी बाइक सवार लोग वहां से भाग गए। पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र ओमवीर ने अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें