फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से ग्रामीण की मौत, परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज एटा मार्ग पर एक ग्रामीण सुबह टहल रहा था इसी समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत का शिकार नरेश (35) पुत्र रामप्रसाद निवासी खकरई मारहरा जनपद एटा हुआ। वह प्रतिदिन की तरह सुबह टहलने के लिए मिरहची कासगंज रोड पर निकला हुआ था। टहलते समय एक ढाबा के समीप एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। हादसे पर राहगीर और आसपास लोग एकत्रित हो गए। सड़क हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी।
हादसे की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे में मृतक नरेश के परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी। उसकी मौत की जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रोकर बुरा हाल था। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें