मैनपुरी। हर ग्रामसभा में वीएलसी (विलेज लीगल क्लीनिक) बनाए जाएंगे। वीएलसी में गांव समस्या गांव समाधान के तहत काम होगा। स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षाकर्मियों की मदद से पीएलवी ही वीएलसी का संचालन करेंगे। वीएलसी में गांव समस्या गांव समाधान के तहत काम होगा।
गांव समस्या गांव समाधान के तहत बनने वाले वीएलसी में स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा के साथ ही आपसी विवाद के मामलों का पंजीकरण करने के बाद उनका निराकरण कराया जाएगा। पीएलवी दोनों पक्षों को सुनकर उनके बीच आपसी सहमति से समझौता कराएंगे।
शिकायत का पंजीकरण करने के बाद पीएलवी दूसरे पक्ष को बुलाकर उनके विवाद को समझौते से निस्तारित कराने की कोशिश करेंगे। समझौते से समस्या का निराकरण नहीं हो पाने पर पीड़ित पक्ष कानूनी कार्रवाई कर सकेगा। वीएलसी में स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा के साथ ही आपसी विवाद के मामलों का निस्तारण कराया जाएगा।
549 स्थानों पर बनेंगे वीएलसी
जिले में 549 ग्रामसभाएं हैं, हर ग्रामसभा में पीएलवी द्वारा वीएलसी बनाया जाएगा। पीएलवी उस क्षेत्र के शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारियों से मिलकर पंजीकृत समस्याओं का दोनों पक्षों की आपसी सहमति से निस्तारण कराएंगे।
गांव की समस्या का गांव में ही समझौते से समाधान हो जाए। इसके लिए पहले भी पीएलवी द्वारा लीगल एड क्लीनिक संचालित किए जा रहे हैं। अब पीएलवी अपने क्षेत्र की हर ग्रामसभा में केंद्र संचालित कर सकेंगे। जिससे पीड़ित के धन और समय की बर्बादी रुकेगी। - एसपी सिंह, डीसी सीएससी