फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: प्रधान ने महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, मां-बेटी समेत तीन घायल, मुकदमा दर्ज

Wed, 12 Feb 2020 12:57 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
डंडों से किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के खंदौली क्षेत्र के ग्राम उस्मानपुर में मंगलवार को ग्राम प्रधान के भतीजे ने राह चलती एक कार का शीशा पत्थर मारकर तोड़ दिया। कार सवार ने नुकसान की भरपाई की मांग की, तो प्रधान ने अपने समर्थकों समेत उनकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


इस दौरान कार सवार महिलाओं को भी दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से पीटा गया। पुलिस के पहुंचने पर प्रधान और अन्य हमलावर भाग गए। पुलिस ने आरोपी प्रधान और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

आगरा के दयालबाग निवासी देवेंद्र परिवार समेत मंगलवार की शाम थाना क्षेत्र के शेर खां में अपनी मौसी की लड़की की शादी में आए थे। लौटते समय कार में देवेंद्र की मां, मौसी और बहन समेत पांच लोग सवार थे। 
विज्ञापन

कार का शीशा तोड़ने पर हुआ था विवाद

आरोप है कि रास्ते में उस्मानपुर महादेव मंदिर के समीप प्रधान का भतीजा सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान बच्चों ने पत्थर उठा कर कार पर फेंक दिया जिससे कार की खिड़की का एक शीशा टूट गया। 

यह देख बच्चे भागने लगे, तो देवेंद्र ने प्रधान के भतीजे को पकड़ लिया और नुकसान की भरपाई की मांग की। भतीजे से वाद विवाद होता देख प्रधान रूपेंद्र, उसका भाई बडेला अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए। इन लोगों ने देवेंद्र की पिटाई कर दी। 

कार में बैठी महिलाओं ने विरोध किया, तो प्रधान और उनके साथ रहे लोगों ने महिलाओं को भी दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इससे देवेंद्र की बहन राखी, मां विमला देवी और मौसी दिनेश घायल हो गईं। चीख-पुकार पर लोगों के दौड़ने पर हमलावर भागे। 
विज्ञापन

आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। साथ ही देवेंद्र की तहरीर पर प्रधान रूपेंद्र, बडेला, मुकेश और चार पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह का कहना है की पीड़ित की तहरीर पर प्रधान सहित आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें