फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ादान खा गए सेक्रेटरी: छुट्टी न मिलने का बहाना करके बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे, विजिलेंस टीम ने भेजा नोटिस

Wed, 07 Jun 2023 12:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में कूड़ादान लगाने में भ्रष्टाचार करने का मामला सामने आया है। आरोपी सेक्रेटरी छुट्टी न मिलने का बहाना करके बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचे। इस पर विजिलेंस टीम ने उन्हें नोटिस भेजा है। 
विज्ञापन
गीला-सूखा कचरा डालने की अलग-अलग डस्टबिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कूड़ादान लगाने पर फर्जीवाड़े के मामले में विजिलेंस आगरा की टीम ने शामली में तैनात दो पंचायत सचिवों को नोटिस भेजा है। उन्होंने जांच अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होकर अपने बयान दर्ज कराने होंगे। शामली में तैनात दोनों पंचायत सचिवों ने मैनपुरी में तैनाती के दौरान कूड़ेदान लगवाए थे। इसी कारण उन्हें तलब किया गया है।

जिले से स्थानांतरित हो चुके हैं पंचायत सचिव

वर्ष 2019 में पंचायत राज विभाग में हुए कूड़ादान लगाने के फर्जीवाड़े पर विजिलेंस आगरा की टीम जांच कर रही है। जिले में तैनात सचिवों के लिखित बयान दर्ज करने का काम लगभग पूर्ण हो चुका है। इसके बाद उन पंचायत सचिवों से भी बयान लिए जाने हैं जो जिले से स्थानांतरित होकर जा चुके हैं। इसके लिए विजिलेंस आगरा के जांच अधिकारी दुष्यंत तिवारी ने शामली में तैनात दो पंचायत सचिवों को नोटिस भेजा है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण

पंचायत सचिवों ने मांगा समय

दरअसल, कूड़ादान स्थापना के दौरान जिले में तैनात रही पंचायत सचिव रीना और रितुरानी का दो साल पहले शामली स्थानांतरण हो गया था। इसके बाद से वे वहीं तैनात हैं। जांच अधिकारी ने उन्हें जांच टीम के सामने प्रस्तुत होकर कूड़ादान फर्जीवाड़े की जांच के संबंध में लिखित बयान दर्ज कराने के लिए कहा है। हालांकि अवकाश नहीं मिलने की बात कहकर फिलहाल दोनों ही तत्कालीन पंचायत सचिवों ने अभी समय मांगा है।

यह भी पढ़ेंः- शादी से पहले मामा का हंगामा: रखी ऐसी शर्त, सुनकर उड़े लोगों के होश; जयमाल भूल दूल्हा-दुल्हन पहुंचे
विज्ञापन

कुछ तत्कालीन प्रधानों के भी बयान बाकी हैं 

विजिलेंस आगरा की टीम जांच कर रही है। ग्राम प्रधान और पंचायत सचिवों के लिखित बयान टीम दर्ज कर रही है। कुछ तत्कालीन प्रधानों के बयान टीम को अब भी नहीं मिल पा रहे हैं। दरअसल ये प्रधान या तो कहीं बाहर रहने लगे हैं या फिर वर्तमान में जिले से बाहर हैं। इसके कारण इनके बयान के लिए अभी जांच टीम को और इंतजार करना होगा।

यह भी पढ़ेंः- 45 की उम्र में हुआ प्यार: युवक को पीटा, उसकी बीबी व घर पर कर लिया कब्जा, समाज से मिले ताने तो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें