फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: काली कमाई का यूपी में एक और 'किंग', एडीए का सेवानिवृत्त लिपिक भी फंसा; विजिलेंस ने कसा शिकंजा

Fri, 10 Jul 2026 08:57 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा विकास प्राधिकरण के सेवानिवृत्त लिपिक गिरीश चंद के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में विजिलेंस थाने में मामला दर्ज किया गया है। जांच में उनकी आय से करीब 19 लाख रुपये अधिक खर्च सामने आया, जिसका वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
एडीए कार्यालय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) के संपत्ति विभाग से सेवानिवृत्त लिपिक गिरीश चंद पर विजिलेंस थाने में आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने अपनी आय के सापेक्ष 18.98 लाख रुपये का अधिक व्यय किया। जांच के दौरान कोई साक्ष्य नहीं दे सके। इस पर शासन के निर्देश पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: अपार दौलत ऐसे ही नहीं कमाई, रिटायर्ड एआरटीओ कैसे बना अकूत दौलत का मालिक; समझें आरटीओ कार्यालय का खेल


 

एसपी विजिलेंस आलोक शर्मा ने बताया कि सेवानिवृत्त लिपिक गिरीश चंद मूलरूप से औरैया के बिधूना स्थित कुदरकोट के रहने वाले हैं। वर्तमान में शास्त्रीपुरम ए ब्लाक में रह रहे हैं। उनके खिलाफ शासन में शिकायत पर मार्च 2024 में खुली जांच के आदेश हुए थे। मामले में जांच के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। इसमें सामने आया कि गिरीश चंद ने जांच के लिए निर्धारित अवधि में आय के समस्त वैध स्रोत से 67.63 लाख रुपये की आय अर्जित की। उन्होंने संपत्ति अर्जित करने और भरण पोषण पर 86.61 लाख रुपये खर्च किए। इसके संबंध में वो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इस पर विजिलेंस थाने में निरीक्षक रविशंकर पांडेय की तहरीर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें -  कासगंज में भीषण हादसा: कादरगंज पुल पर ट्रैक्टर में कार की टक्कर, फिर एक-एक कर भिड़े चार वाहन; आठ लोग घायल


 

हेल्पलाइन नंबर 9454401864 पर करें शिकायत
एसपी विजिलेंस ने बताया कि सतर्कता अधिष्ठान की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर कार्रवाई कराई जाती है। सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग की जा रही है तो रिश्वत विरोधी हेल्पलाइन नंबर 9454401864 पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें -  मथुरा: 30 से अधिक अस्पतालों को नोटिस, खामियां सुधारने का दिया मौका; सीलिंग और ब्लैकलिस्ट करने की दी चेतावनी


 
विज्ञापन

पहले भी दर्ज हो चुके हैं मामले
आय से अधिक संपत्ति का यह कोई पहला मामला नहीं है। विजिलेंस में लगातार शिकायत आ रही हैं। इनमें रिश्वत की मांग करने से लेकर आय से अधिक संपत्ति की शिकायत भी शामिल हैं। आधा दर्जन से अधिक केस में विवेचना चल रही है। साक्ष्य संकलन करने के बाद आरोपपत्र कोर्ट में दाखिल किया जाता है।

ये भी पढ़ें -  संत प्रेमानंद से गजब का प्रेम: कीलों की सेज पर दंडवती, बरेली से वृंदावन पहुंचा भक्त; 27 दिन में पूरा किया सफर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें